फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: प्रदेश के सभी लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी बसपा, रायशुमारी करने छतरपुर पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष

Thu, 07 Mar 2024 09:47 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छतरपुर

सार

गुरुवार को छतरपुर पहुंचे बहुजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने छतरपुर जिले के पार्टी पदाधिकारियों के साथ रायशुमारी करते हुए लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार मंथन किया गया, साथ ही प्रत्याशी चयन के लिए रायशुमारी की गई।
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनावों में अब बहुजन समाज पार्टी भी जोर आजमाएगी। प्रदेश की सभी 29 सीटों पर बसपा अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन


आगामी लोकसभा को लेकर तमाम राजनीतिक दलों की बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को छतरपुर पहुंचे बहुजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने छतरपुर जिले के पार्टी पदाधिकारियों के साथ रायशुमारी करते हुए लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार मंथन किया गया, साथ ही प्रत्याशी चयन के लिए रायशुमारी की गई।

प्रदेशाध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने कहा कि बसपा प्रदेश की सभी 29 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इंडिया गठबंधन को लेकर उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनकी पार्टी का इस गठबंधन से कोई नाता नहीं है, बसपा अपने दम पर यह चुनाव लड़ेगी। पिप्पल ने बताया कि पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। गत रोज पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई, जिसमें चुनाव को लेकर गंभीर विचार मंथन किया गया। उन्होंने बताया कि छतरपुर में हुई रायशुमारी के दौरान कई दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की है, जिनके नाम पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भेजे जाएंगे और इसके बाद जल्द ही प्रत्याशी के नामों का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि गत विधानसभा चुनाव के दौरान जो भी कमियां सामने आई थीं उन्हें दूर करते हुए बसपा मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरेगी। इस मौके पर उनके साथ बसपा के केन्द्रीय प्रभारी और राज्यसभा सांसद रामजी गौतम भी मौजूद रहे।

दिवंगत बसपा नेता महेन्द्र गुप्ता के घर पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष
छतरपुर में बैठक करने के बाद प्रदेशाध्यक्ष रमाकांत पिप्पल दिवंगत बसपा नेता महेन्द्र गुप्ता के ईशानगर स्थिति निवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने स्वर्गीय महेन्द्र गुप्ता के परिजनों से मुलाकात कर घटना को निंदनीय बताया और अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि वे छतरपुर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पार्टी की ओर से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग रखेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में बसपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें