फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: नमाज पढ़कर आ रहे युवकों पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला और गोलीबारी, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 17 Aug 2024 05:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर

सार

नमाज पढ़कर आ रहे युवकों पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला और गोलीबारी की घटना हुई है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर युवक और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में नमाज पढ़कर आ रहे युवकों पर दिनदहाड़े सरेआम जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन युवकों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बीते रोज शुक्रवार को नमाज पढ़कर बाइक से घर जा रहे दो भाइयों पर कार सवार तीन लोगों ने साजिश के तहत हमला कर दिया। पहले तो कार से उनकी बाइक पर टक्कर मारी, फिर उन पर अवैध हथियार से दो राउंड फायरिंग कर दी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। पीड़ितों की माने तो दोनों भाई मस्जिद से नमाज पढ़कर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी कार से आए तीन लोगों ने उनकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया और कार से निकलकर जान से मारने के उद्देश्य से दो राउंड फायर कर दिए, जिसमें वह बाल-बाल बच गए।

घटना के बाद कोतवाली टीआई अरविंद कुजूर और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच और पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं, पुलिस अपनी आगामी और अग्रिम कार्रवाई करने और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें