फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: शर्ट के बटन खोलकर नशे में धुत विद्यालय पहुंचे बाबू, कलेक्टर ने किया निलंबित

Fri, 26 Jul 2024 01:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

शासकीय हाई स्कूल महेवा के लिपिक मुकेश अहिरवार का शराब के नशे में विद्यालय पहुंचने का वीडियो बच्चों ने बना लिया। घटना पर जिला शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान लिया और छतरपुर कलेक्टर संदीप ने नशे में धुत होकर विद्यालय पहुंचे बाबू को निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
नशे में धुत बाबू को संभालते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के गांव महेवा के हाई स्कूल में पदस्थ एक बाबू शराब के नशे में विद्यालय पहुंच गया। बच्चों ने बाबू की हरकतों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर ने बाबू को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शासकीय हाई स्कूल महेवा में लिपिक यानी कि बाबू के पद पर मुकेश अहिरवार पदस्थ है। बीते दिनों बाबू शराब के नशे में बाबू विद्यालय पहुंच गए। वहां बच्चों ने बाबू का वीडियो बना लिया। नशे में बाबू अपनी शर्ट के सभी बटन खुले हुए नजर आ रहा है, जबकि दूसरा व्यक्ति उसे संभालने का प्रयास कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले को संज्ञान में लिया। छतरपुर कलेक्टर को अवगत कराया कलेक्टर संदीप ने नशे में धुत होकर विद्यालय पहुंचे सहायक ग्रेड 2 के बाबू को निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें