फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: 260 करोड़ रुपये से हाईटेक और वर्ल्ड क्लास बनेगा खजुराहो रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी होंगी सुविधाएं

Sun, 06 Aug 2023 08:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

 खजुराहो आईकॉनिक सिटी के रूप में दुनिया में प्रसिद्ध है। अब इसे विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन के रूप में भी जाना जाएगा। खजुराहो आने वाले पर्यटकों को न सिर्फ आवागमन की हाईटैक सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय लोगों को भी रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
खजुराहो रेलवे स्टेशन अगले 50 सालों को ध्यान में रखकर पुनर्विकसित किया जाएगा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो की अलग ही ख्याती है। खजुराहो आईकॉनिक सिटी के रूप में दुनिया में प्रसिद्ध है। अब इसे विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन के रूप में भी जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को खजुराहो रेलवे स्टेशन को 260 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक कायाकल्प तथा वर्ल्ड क्लास हाईटेक सुविधाओं से सुसज्जित बनाने के लिए वर्चुअली शिलान्यास किया। विश्व स्तर का रेलवे स्टेशन बनने से खजुराहो आने वाले पर्यटकों को न सिर्फ आवागमन की हाईटैक सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय लोगों को भी रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन खजुराहो में आयोजित कार्यक्रम में सांसद खजुराहो वीडी शर्मा ने कहा कि पायलट ट्रेनिंग सेंटर और केन बेतवा लिंक परियोजना सहित कई सौगातें मिलीं हैं और पीएम मोदी द्वारा 260 करोड़ रुपये की लागत से वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन का शिलान्यास किया गया है जो बुंदेलखंड के विकास की कटिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि खजुराहो आइकोनिक सिटी के रूप में भी जाता है और अब दुनियाभर में विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन के रूप से जाना जाएगा। 

इन सुविधाओं से होगा कायाकल्प..
खजुराहो रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास व उच्चीकरण और कायाकल्प के लिए विभिन्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी। स्टेशन का पुनर्विकास आगामी 50 साल की संभावित आवश्यकताओं के दृष्टिगत किया जाएगा। सिटी प्लानर के अनुसार सम्भवता दूसरी एंट्री और सर्कुलेटिंग एरिया का विकास जिसमें दोनों तरफ वृहद पार्किंग स्थल का प्रावधान रहेगा। 3 हाई लेवल प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जाएगा। स्टेशन पर 16 लिफ्टों के साथ-साथ 18 एस्केलेटर्स की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

खजुराहो स्टेशन पर पीक घंटों में  5000 यात्रियों की वहन क्षमता,  स्टेशन पर नए अत्याधुनिक जन सुविधा युक्त अधिक क्षमता वाले  प्रतीक्षालय का प्रावधान, एक बार में 242 यात्रियों को बैठाने की क्षमता वाला वातानुकूलित लाउन्ज के साथ-साथ 150 यात्रियों की क्षमता वाला बिना वातानुकूलित लाउन्ज का प्रावधान किया जाएगा।

स्टेशन पर 3600 वर्ग मीटर के एयर रूफ कोन्कोर्स एरिया में कमर्शियल एक्टिविटीज की सुविधाएं, लगभग 600 केडब्लूपी के सोलर पैनल के माध्यम से स्टेशन को ऊर्जा प्रदान की जाएगी। यात्रियों को गाड़ियों के समय से सम्बंधित सूचना प्रदान करने हेतु बड़ी वीडियो वॉल का प्रावधान भविष्य की आवश्यकताओं के दृष्टिगत इलेक्ट्रिकल व्हीकल पॉवर चार्जिंग प्वाइंट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, अप्रोच सड़क का चौड़ीकरण, स्टेशनों की लैंड स्केपिंग, भूनिर्माण, हरे पैच और एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं एवं स्थानीय कला से वर्णित स्टेशन को दिव्यांगजन की सुगमता के दृष्टिगत विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें