फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: बागेश्वर धाम पर होगा 'बुंदेलखंड के महाकुंभ', धीरेंद्र शास्त्री ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

Tue, 13 Feb 2024 05:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

बागेश्वर धाम पर होने वाले 'बुंदेलखंड के महाकुंभ' को लेकर मंगलवार को पूज्य सरकार ने कार्यक्रम स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
निर्देश देते हुए धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के सिद्ध तीर्थ धाम बागेश्वर धाम (गढ़ा गांव) में होने वाली शादियों में इस कार्यक्रम में आने वाले दिनों में लाखों की संख्या में देश के कोने-कोने से और विदेशों से भी लाखों की संख्या में भक्त आ रहे हैं। इसको लेकर बागेश्वर धाम सरकार ने कथा स्थल, यज्ञशाला स्थल और अन्नपूर्णा स्थल आदि स्थलों का स्वयं पैदल और इलेक्ट्रिक गाड़ी से जाकर निरीक्षण किया। सभी कार्यों के प्रभारी से चर्चा की गई कि कौन सा काम कितना पूर्ण हुआ और कितना बकाया है और उन्हें कार्यक्रम से संबंधित सभी को दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने सभी को विशेष रूप से स्वच्छता को लेकर कहा कि भी जो भी पेयजल की पानी टंकी हो उन्हें साफ-सुथरा होना चाहिए। पर्याप्त जगहों पर व्यवस्था होनी चाहिए, यज्ञ शाला का भी निरीक्षण किया और अन्नपूर्णा स्थल पर पहुंचकर देखा। साथ ही कहा कि किसी भी श्रद्धालु को प्रसाद ग्रहण करने में कोई समस्या न हो, जिसको लेकर उन्होंने प्रभारी को निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


गुरुदेव ने पूरे कथा स्थल का निरीक्षण किया, जिसमें कथा मंच, पंडाल, ग्रीन रूम लाइट सहित सभी व्यवस्था देखी। क्योंकि कथा पंडाल में 14 फरवरी से पूज्य गुरुदेव की कथा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ बागेश्वर धाम विशाल महाकुंभ के कार्यों के प्रभारी मौजूद रहे। गुरुदेव ने सभी को निर्देश दिए कि काम में तेजी लाएं और आने वाले किसी भी श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन




इस बार बुंदेलखंड महाकुंभ में शामिल होने वाले भक्तों को ज्यादा पैदल नहीं चलना पड़ेगा। क्योंकि कार्यक्रम स्थल से मात्र 500 मीटर की दूरी पर ही 40 एकड़ जमीन पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है और न ही जाम का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि पूरे एनएच-39 से ग्राम गढ़ा गांव तक 40 फीट चौड़ी डामर रोड प्रधानमंत्री ग्राम सड़क और गांव के बाहर से बागेश्वर धाम मंदिर और कार्यक्रम स्थल तक 50 चौड़ी सड़क का निर्माण कराया गया है। साथ ही मंदिर के परिक्रमा और मंदिर परिसर 40-50 फीट चौड़ी आरसीसी का निर्माण कराया गया है, जिससे भक्तों को परिक्रमा मंदिर तक पहुंचने में कोई समस्या नहीं होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें