फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छतरपुर साइबर सेल की कार्रवाई, ठगी के 1 लाख 56 हजार रुपये पीड़ितों को करवाए वापस

Tue, 30 Aug 2022 07:36 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

ठग ने एक व्यक्ति के एसबीआई क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बैंक खाते से 96 हजार 472 रूपये से बिल पेमेंट कर दिया था। आवेदक ने साइबर सेल को शिकायत की। जिसके बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
साइबर ठगी के पैसे वापस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में साइबर ठगी के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। आमतौर पर साइबर ठगी के शिकार लोगों को उनका पैसा वापस नहीं मिल पाता है लेकिन छतरपुर में साइबर सेल ने दो लोगों से ठगी गई उनकी रकम वापस दिलवाई है।

विज्ञापन

डीएसपी शशांका जैन ने बताया कि जिले के चंदला थाना क्षेत्र निवासी आवेदक गंभीर सिंह के साथ सायबर ठगी की गई थी। उनसे ठगों ने 96 हजार 472 रूपये और छतरपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सरानी निवासी अजय सिंह से 60 हजार रुपये ठगी किए गए थे। साइबर सेल ने दोनों व्यक्तियों को उनका पैसा वापस करवा दिया है।


27 अगस्त 2022 को गंभीर सिंह के एसबीआई क्रेडिट कार्ड के माध्यम से फ्रॉड ने बैंक खाते से 96 हजार 472 रूपये से बिल पेमेंट कर दिया। जिसके बाद साइबर सेल ने तुरंत शिकायत पर कार्रवाई की। जिससे दोनों आवेदकों के खाते में कुल 1 लाख 56 हजार 472 रूपये वापस कराए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें