फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं से लैस होगा क्रिटिकल केयर ब्लॉक, 35 करोड़ से बन रहे अस्पताल के दो विंग

Sat, 17 Jun 2023 05:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिला मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज का कार्य भले ही कछुआ चाल से चल रहा हो, लेकिन जिला अस्पताल के लिए दो भवन स्वीकृत हुए हैं। एक भवन में गहन चिकित्सा इकाई और दूसरे में मेटरनिटी वार्ड संचालित होगा।
विज्ञापन
35 करोड़ से बन रहे अस्पताल के दो विंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिला अस्पताल में स्वीकृत हुए दो भवनों को बनाने में करीब 35 करोड़ रुपये का खर्च आने वाला है। राशि स्वीकृत हो गई है तथा धरातल पर काम भी शुरू हो गया है। इन भवनों में मेडिकल कॉलेज की सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास होगा।

विज्ञापन


100 बिस्तर का क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाए जाने के बारे में बिल्डिंग डेवलपमेंट अथॉरिटी के महाप्रबंधक अच्छेलाल अहिरवार ने बताया, 24 करोड़ 42 लाख की लागत से भवन निर्माण होगा और इसके बाद करीब चार करोड़ की मशीनें ब्लॉक में लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि पांच मंजिला इस इमारत में सीरियस केस को इलाज दिया जाएगा। महत्वपूर्ण यह है कि आठ हजार स्क्वॉयर मीटर कवर्ड एरिया में बनने वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक में मेडिकल कॉलेज की सुविधा रहने की संभावनाएं हैं। यहां आकस्मिक सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। पांच मंजिला इमारत में हर एक खंड में ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्था की जाएगी। 18 से 20 बिस्तर की व्यवस्था हर मंजिल में की गई है।

साढ़े सात करोड़ में निर्मित होगी मेटरनिटी विंग...
जिला अस्पताल के पुराने वार्डों को गिराकर मैदान किया गया है। यहां के लगभग तीन हजार स्क्वॉयर मीटर में मेटरनिटी विंग तैयार की जा रही है। लोक निर्माण विभाग की पीआईयू द्वारा साढ़े सात करोड़ की लागत से 100 बिस्तर का मेटरनिटी वार्ड तैयार होने से प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को जमीन पर नहीं लेटना पड़ेगा।
विज्ञापन


अक्सर देखने में आता है कि वर्तमान जिला अस्पताल भवन में मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण मेटरनिटी वार्ड भर जाता है और अंतत: महिलाओं को प्रसव के पूर्व और प्रसव के बाद जमीन पर लेटाकर इलाज देना पड़ता है। जिला अस्पताल के पुराने महिला वार्ड में अभी मेटरनिटी वार्ड चल रहा है, लेकिन 100 बिस्तर के नए मेटरनिटी विंग के बन जाने से महिलाएं लाभान्वित होंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें