फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: दस साल की बच्ची की बलि चढ़ाने खेत ले गया गांव का व्यक्ति, मवेशी चराने वालों ने बचाई जान

Thu, 22 Feb 2024 12:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

बच्ची की बलि चढ़ाने के मामले में दो दिनों तक परिवार ने कोई रिपोर्ट दर्ज कराई। अब परिवार वाले कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। देरी से कार्रवाई पर परिवार भी संदेह के घेरे में हैं।
विज्ञापन
थाने के बाहर बैठे बच्ची के परिजन। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कतरवारा से बलि चढ़ाने को लेकर सनसनीखेज आरोप सामने आया है। यहां रहने वाले एक परिवार ने गांव के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाए हैं कि वह व्यक्ति 10 साल की बच्ची को बलि चढ़ाने के लिए खेत पर ले गया था। वहां मवेशी चराने वालों की नजर पड़ने के कारण बच्ची की जान बच गई।

विज्ञापन


सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कतरवारा में रहने वाले काशीराम बंसल के परिवार ने बुधवार को सिविल लाइन थाना पहुंचकर गांव के ही भगवानदास पटेल पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। 

पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में कहा गया कि 18 फरवरी को भगवानदास पटेल उसकी बेटी अर्चना बंसल को बलि चढ़ाने के उद्देश्य से खेतों की तरफ ले गया था। वह बच्ची को मारने ही वाला था कि बच्ची चिल्लाने लगी, जिसके बाद खेतों पर मौजूद मवेशी चराने वाले लोगों और बच्ची के भाई ने मौके पर पहुंचकर चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आरोपी वहां से भाग गया और बच्ची की जान बच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। उधर, दो दिनों तक परिवार ने मामले की रिपोर्ट न दर्ज कराना भी संदेह के घेरे में है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें