फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: जटाशंकर धाम में भारी बारिश के बाद दिखा अद्भुत नजारा, बुंदेलखंड का केदारनाथ देखने पहुंचे श्रद्धालु

Sun, 16 Jul 2023 12:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार


जटाशंकर धाम के चारों ओर हरियाली से आच्छादित पहाड़ हैं, वहीं पहाड़ों के मध्य से बहता पानी लोगों को आनंदित करता है। सावन में बड़ी संख्या में दर्शनार्थी यहां महादेव के दर्शन और प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार करने पहुंचते हैं।
 
विज्ञापन
जटा शंकर धाम में बारिश के बाद दिखा अद्भुत नजारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर के जटाशंकर धाम में शनिवार को एक बार फिर जोरदार बारिश होने के चलते अद्भुत नजारे देखने को मिले। यहां पर गौ मुख से निरंतर बहने वाले झरने का नजारा देखते ही बनता था। तो वहीं, सीढ़ियों से बहते पानी को भी यहां पहुंचे हजारों लोग घंटों तक निहारते रहे। कई लोगों ने इस बहते हुए पानी में स्नान का भी आनंद लिया। इसके अलावा पहाड़ी इलाका होने के चलते आसपास के पहाड़ों से कई झरने एक साथ वह निकले।
विज्ञापन


 

यहां चारों ओर हरियाली से आच्छादित पहाड़ और उनके मध्य से बहता पानी लोगों को आनंदित कर रहा है। जिसके चलते भगवान शिव के मंदिर पहुंच रहे भक्त प्रकृति के इस अनूठे सौंदर्य को जमकर निहार रहे हैं। लोक न्यास श्री जटाशंकर धाम अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने बताया कि श्रावण मास होने के चलते बड़ी तादाद में लोग भगवान श्री जटाशंकर के और यहां के प्राकृतिक सौंदर्य देखने के लिए दूर-दराज से आ रहे हैं। वहीं, बारिश का मौसम होने के कारण कई लोग समूह में पहुंचकर पिकनिक का आनंद भी ले रहे हैं। वहीं, न्यास अध्यक्ष ने यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटन प्रेमियों से अपील की है कि बारिश के दौरान यहां पहाड़ आदि पर ना चढ़े।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें