फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar Dham: कौन है पंडित धीरेंद्र शास्त्री का छोटा भाई, जिस पर लगा दलित को धमकाने का आरोप

Tue, 21 Feb 2023 05:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम पर मध्यप्रदेश के छतरपुर में एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। शालिग्राम पर एक शादी समारोह के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने, तमंचा तानने और दलित लड़की के पिता को धमकाने का आरोप है।
विज्ञापन
कौन है पंडित धीरेंद्र शास्त्री का छोटा भाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई सौरभ गर्ग उर्फ शालिग्राम पर एक दलित परिवार के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबा बागेश्वर के भाई का एक वीडियो मीडिया में आया है, जिसमें कथित तौर पर वह दलित परिवार के साथ अभद्रता से पेश आते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि आरोप है कि सौरभ गर्ग मुंह में सिगरेट और एक हाथ में कट्टा लेकर दलित परिवार को धमका रहे थे और जब यह वाकया हुआ, उस समय कथित पीड़ित परिवार बेटी की शादी में व्यस्त था। सौरभ गर्ग ने कट्टा दिखाते हुए दलित परिवार के सदस्य को जान से मारने की धमकी भी दी। हंगामे का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। यह पूरा मामला 11 फरवरी का बताया जा रहा है।

कौन हैं सौरभ गर्ग उर्फ शालिग्राम...
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक इस मामले में बागेश्वर धाम की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। शालिग्राम को अक्सर धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रमों में देखा जाता है। सौरभ गर्ग पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई बताए जाते हैं। उन्हें बाबा बागेश्वर के दरबार में धीरेंद्र शास्त्री के साथ अक्सर आयोजनों और अनुष्ठानों में देखा जाता है। मीडिया में एक तस्वीर में धीरेंद्र कृष्ण के साथ सौरभ गर्ग गेरुआ वस्त्र धारण किए हुए उनके बगल बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके सिगरेट पीते हुए तस्वीर भी सामने आई है।
विज्ञापन


हंगामे की पीछे बताई जा रही यह वजह...
बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि को सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसमें 121 गरीब लड़कियों की शादी कराई गई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी वैवाहिक जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। इसी सम्मेलन के जरिये कथित पीड़ित दलित परिवार को उनकी बेटी की शादी कराने के लिए कहा गया था। कथित तौर पर परिवार ने बागेश्वर धाम से अपने बेटी की शादी कराने से इनकार कर दिया था। इसी बात पर सौरभ गर्ग को गुस्सा आया और दलित परिवार के शादी समारोह में पहुंचकर झगड़ा किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें