फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur Crime: पांच साल की मासूम हुई दरिंदगी, युवक ने किया दुष्कर्म; पुलिस ने किया मामला दर्ज

Sat, 08 Feb 2025 03:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

MP: बच्ची गांव के बच्चों के साथ कन्या भोज के लिये गई हुई थी। आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर कमरे में ले जाकर कुंडी बन्द  कर लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें गांव के एक युवक ने पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया है। घटना के बाद से पीड़िता घबराई हुई है। मासूम बच्ची ने घटना परिजनों को बताई है। जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने गुरुवार को थाना हरपालपुर पुलिस में शिकायत दर्ज की है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक बच्ची गांव के बच्चों के साथ कन्या भोज के लिये गई हुई थी। आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर कमरे में ले जाकर कुंडी बन्द  कर लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। जब परिजनों ने बच्ची की खोजबीन शुरू की तो एक बच्चे ने बताया कि एक युवक उसे कमरे में ले गया है।

जब परिजन पहुंचे तो बच्ची के साथ दुष्कर्म करते पकड़ लिया। बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की आपबीती अपनी दादी और मां को सुनाई। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाना हरपालपुर लेकर आई, जहां पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर रही है।
विज्ञापन


मामला किया गया दर्ज
टीआई पुष्पक शर्मा ने घटना की सूचना एसपी अगम जैन को दी। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए उपनिरीक्षक मोहिनी शर्मा ने बच्ची और परिजनों के कथनों के आधार पर 65(1),126(2) 2/4 बीएनएस पॉस्को एक्ट के तहत आरोपी विनोद अहिरवार निवासी काकुनपुरा के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें