फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar Dham: प्रेत दरबार से लापता हुई युवती, अर्जी निकलने से पहले एक महिला की मौत

Thu, 16 Feb 2023 11:44 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में बागेश्वर धाम में दर्शन करने के लिए हजारों लोग पहुंच रहे हैं। इस दौरान एक युवती लापता हो गई। वहीं, एक महिला की अर्जी का नंबर आने से पहले ही मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
बागेश्वर धाम में प्रेत दरबार में आई एक युवती लापता हो गई है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में बागेश्वर धाम में दर्शन करने और अर्जी लगाने आई एक युवती के गायब होने का मामला सामने आया है। उसके परिजन उसकी तलाश में जुट गए हैं। वहीं, फिरोजाबाद से आई एक महिला की पर्ची निकलने से पहले मौत हो गई। 

विज्ञापन


बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पिछले कुछ समय से विवादों में हैं। कथा के दौरान वे दरबार लगाते हैं। इस दौरान वे पर्ची बनाते हैं और उसमें बुलाए गए व्यक्ति के बताने से पहले उसकी समस्याएं लिख देते हैं। इस वजह से हजारों लोग बागेश्वर धाम में हनुमान मंदिर के दर्शन करने और अपनी अर्जी लगाने पहुंच रहे हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला के देवकली जयराम निवासी ओमप्रकाश मौर्या की पुत्री नीरज मौर्या 12 फरवरी से लापता है। पिता ओमप्रकाश के अनुसार वह प्रेत दरबार बागेश्वर धाम से गुम हो गई है। उन्होंने कहा है कि उसके बारे में कोई भी सूचना मिलने पर उनके मोबाइल नंबर 8955492438 या छतरपुर जिले के थाना बमीठा से संपर्क करें। बागेश्वर धाम से लोगों और सामान के गायब होने का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल ही में बागेश्वर धाम में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दिन दो गाड़ियां गायब हुई थी।  
विज्ञापन


अर्जी लगाने आई महिला की मौत
उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद से अर्जी लगाने पहुंची नीलम देवी का निधन हो गया। उसके पति का कहना है कि वह लंबे समय से बीमार थी। हम रोज परिक्रमा लगा रहे थे। बीच-बीच में उसकी तबीयत खराब हो जाती थी। बुधवार को भी उसकी तबियत खराब हो गई थी। संन्यासी बाबा उसे ठीक करते थे। डॉक्टर अचंभित थे कि वह कैसे चल रही है। वह आराम से खा रही थी और घूम रही थी। 
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें