फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: 358 किलो गांजा के 289 पौधा जब्त, तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई

Sun, 22 Sep 2024 08:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

Chhatarpur: विगत रात्रि थाना चंदला क्षेत्र के ग्राम सराई के पृथक पृथक खेतों में अवैध मादक पदार्थ गांजा के पौधे होने की सूचना प्राप्त हुई। थाना चंदला पुलिस ग्राम सराई पहुंची। खेतों में अवैध मादक पदार्थ गांजा के छोटे बड़े पौधे जब्त किए हैं। 
 
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 358 किलो गांजे के 289 पौधे जब्त किये है। छतरपुर पुलिस ने बताया कि कमल सिंह की रखवाली वाले खेत से गांजा के कुल छोटे बड़े 101 नग पेड़ मिले है। वहीं अतुल सिंह की रखवाली वाले खेत से गांजा के कुल छोटे बड़े 127 नग पौधे मिले तथा कुलदीप सिंह की रखवाली वाले खेत से गांजा के कुल छोटे बड़े 61 नग पौधे मिले हैं। कुल छोटे बड़े पेड़ 289 नग कुल मादक पदार्थ का वजन करीब 358 किलोग्राम एवं कीमत करीबन 20 लाख रुपये जब्त किया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने कमल सिंह बनाफर पिता कामता सिंह उम्र 33 साल, अतुल सिंह पिता शिव बालक सिंह उम्र 30 साल एवं कुलदीप सिह पिता इंद्रपाल सिह उम्र 36 साल तीनों निवासी ग्राम सराई थाना चंदला जिला छतरपुर को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना चंदला में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। विधिवत कार्रवाई कर अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें