मध्य प्रदेश में कोरोना की चौथी लहर धीरे-धीरे पैर पसार रही है। छतरपुर जिले में भी कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। दो दिन पहले खजुराहो में पहला मामला सामने आया था, वहीं बुधवार को जिले में 2 नए संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3 हो गई है।
बुधवार को जिले में 2 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए, राजनगर और बड़ामलहरा में एक-एक संक्रमित मिला है। कोरोनावायरस की चौथी लहर के छतरपुर जिले में प्रवेश करने के साथ ही अब कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और अन्य जरूरी उपाय करना आवश्यक हो गया है। चौथी लहर में सबसे ज्यादा संक्रमण बच्चों में देखा जा रहा है और 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए केंद्र सरकार ने मंगलवार को वैक्सीनेशन की मंजूरी दी है।