फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: तमंचे पर डिस्को करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, कट्टा लहराने का वीडियो वायरल हुआ था

Thu, 21 Apr 2022 07:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में तमंचे पर डिस्को करने वाले आरोपी को एक सप्ताह बाद अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है। उसके कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा और कारतूस जब्त किया है।
 
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में डांस के दौरान कट्टा लहराने वाले आरोपी को एक सप्ताह बाद अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है। उसके कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा और कारतूस जब्त किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व आर्केस्ट्रा में डांस के दौरान कट्टा लहराने का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिस पर 50 वर्षीय अर्जुन यादव निवासी- ग्राम अमां की रिपोर्ट पर पहाडी बंधा के रहने वाले आरोपी सुगर सिंह यादव के विरुद्ध 14 अप्रैल को धारा 336, 506 भादवि का अपराध दर्ज किया गया था।
 
मामले में आरोपी 26 वर्षीय सुगर पिता स्व. रघुवीर सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा कारतूस सहित जब्त किया गया है। मामले में धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का इजाफा कर आरोपी को उपजेल नौगांव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें