छतरपुर: कार में फंसा बच्चा, कांच तोड़कर निकाला गया
- फोटो : अमर उजाला
छतरपुर में एक साल के बच्चे के कार में फंसने का मामला सामने आया है, कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी का कांच तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार मामला छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पन्ना रोड का है, जहां परिजनों ने कार के अंदर चाबी और बच्चे को छोड़ दिया था और गाड़ी लॉक हो गई थी और बच्चा उसमें फंस गया था। कार का लॉक खोलने की काफी कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली, जिसके बाद गाड़ी का कांच तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला गया।
घटना में परिजनों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। परिजन गाड़ी से घूमने निकलते थे, उतरते समय उन्हें याद नहीं था, कि गाड़ी की चाबी अंदर है और बच्चा चीकू भी गाड़ी में है। खेल-खेल में बच्चे ने कार के दरवाजे को अंदर से लॉक कर लिया, जिससे बच्चा कार में ही फंसकर रह गया। 10 से 15 मिनिट तक वह नार्मल खेलता रहा लेकिन कुछ देर बाद वह रोने लगा। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आस-पास भीड़ लगने के बाद मामले की जानकारी लगी। जब काफी प्रयास करने के बाद भी लॉक नहीं खुला तो कार के ड्राइविंग साईड का शीशा तोड़ कर बच्चे को बाहर निकाला गया। बच्चे के मामा का कहना है कि उनसे बड़ी चूक हुई है। अगर समय रहते बच्चा नहीं निकल पाता तो बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता था।