फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: अब पीजी परीक्षा 22 दिसंबर से होगी, छात्रहित का ध्यान रखते हुए यूनिवर्सिटी ने परीक्षाओं की तारीख़ें बढ़ाईं

Fri, 17 Dec 2021 02:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर की दिसंबर सत्र की पीजी तृतीय सेमेस्टर की कक्षाओं के रेगुलर विद्यार्थियों के परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब परीक्षा 22 दिसंबर से होगी।
विज्ञापन
अब पीजी कक्षाओं की परीक्षा 22 दिसम्बर से होगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर की दिसंबर सत्र की पीजी तृतीय सेमेस्टर की कक्षाओं के रेगुलर विद्यार्थियों के परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

 
परीक्षा कार्यक्रम सोलह दिसंबर से घोषित होने के उपरांत विद्यार्थियों के कई दल ने गत दिनों कुलपति एवं कुलसचिव के पास परीक्षा तारीख आगे बढ़ाने के अनुरोध के साथ ज्ञापन दिया था। कुलपति प्रो. टीआर थापक ने छात्रों के अनुरोध पर परीक्षा विभाग को निर्देशित किया। कुलसचिव डॉक्टर जेपी मिश्र ने परीक्षा विभाग एवं समस्त अध्ययनशालाओं के प्रमुखों के साथ बैठक कर आगामी तारीख़ों पर विचार किया।
 
सहायक कुलसचिव परीक्षा हर्षित ताम्रकार ने बताया कि बैठक उपरांत पीजी की तृतीय सेमेस्टर की कक्षाओं की परीक्षा की तारीख़ों में संशोधन किया गया। अब परीक्षाएं 22 दिसंबर से होंगी। परीक्षा की संशोधित समय सारणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। समस्त छात्र वहां से नई तारीख़ों को देख लें। परीक्षाएं ऑफलाइन पद्धति में शासन द्वारा निर्देशित कोविड नियमों के साथ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें