फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: बच्चे ने चुनाव का पोस्टर फाड़ा, पड़ोसी ने सरिए से पीट-पीटकर कर दिया अधमरा, जिला अस्पताल में भर्ती

Mon, 20 Jun 2022 07:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

घटना छतरपुर सिविल लाइन थाना इलाके के पुछी गांव की है। यहां पंचायत चुनाव के प्रचार का पर्चा फाड़ने पर पड़ोसी ने 12 साल के बच्चे की सरिया से पिटाई कर दी। बच्चे की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
चुनाव के प्रचार का पर्चा फाड़ने पर पड़ोसी ने 12 साल के बच्चे की सरिया से पिटाई कर दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले में पंचायत चुनाव के प्रचार का पर्चा फाड़ने पर पड़ोसी ने 12 साल के बच्चे की सरिया से पिटाई कर दी। बच्चे को गंभीर हालत में माता-पिता जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज किया जा रहा है। 
विज्ञापन


घटना छतरपुर सिविल लाइन थाना इलाके के पुछी गांव की है। यहां रहने वाले बालादीन कुशवाहा के 12 साल के कक्षा 7 में पढ़ने वाले  बेटे विनोद कुशवाहा ने पड़ोसी मनप्यारे प्रजापित के दरवाजे पर लगा पंचायत चुनाव का पोस्टर खेल-खेल में फाड़ दिया। इससे नाराज मनप्यारे ने बच्चे को पहले तो अपने घर के अंदर बंद कर दिया फिर सरिए से जमकर पिटाई कर दी। बच्चे की चीखें सुनकर परिजनों और आस-पड़ोसियों ने दरवाजा खुलवाया और बच्चे को बचाया। बच्चे की पीठ व हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। परिजन जिला अस्पताल लेकर आये जहां उसका इलाज चल रहा है।

घायल बच्चे विनोद और उसकी मां पूनम ने बताया कि गांव के रहने वाले करीब 50 वर्षीय मनप्यारे प्रजापति द्वारा इस हमले और मारपीट में उसके हाथ, पैर, कमर, कूल्हे, पीठ पर लोहे की छड़ों से मारा गया है। शरीर में कई जगह चोटें हैं। जांच करवाई है, फ्रैक्चर भी हो सकते हैं। 
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी अरविंद दांगी का कहना है कि मामले की शिकायत अब तक नहीं आई है। आपके द्वारा संज्ञान में आया है। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें