फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियति की मार: छतरपुर में घर में ही थैलों में रखे थे 11 लाख रुपये, शॉर्ट सर्किट हुआ और सब खाक हो गए

Mon, 11 Apr 2022 07:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले में एक व्यक्ति की दुकान में आग लगने से दुकान में रखे 11 लाख रुपये जलकर खाक हो गए हैं।
विज्ञापन
आग लगने से बोरी में रखे पैसे हुए खाक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले में दुकान में बोरियों में भरकर रखे साढ़े 5 लाख रुपये जलकर खाक हो गए। घटना छतरपुर जिले के लवकुशनगर के ग्राम हरद्वार की है। रविन्द्र कुमार तिवारी ने दुकान में बोरियों में करीब ग्यारह लाख रुपये भरकर रखे थे। आग लगने से साढ़े 5 लाख रुपये जलकर खाक हो गए हैं। 
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार रविन्द्र कुमार तिवारी का परिवार दुकान में ही निवास करता है। सोमवार सुबह  करीब 5 बजे उनकी दुकान में लाइट का फाल्ट होने से आग लग गई। उनके घर गृहस्ती का सारा सामान दुकान में ही रखा था। रविन्द्र की मां के अनुसार लगभग ग्यारह लाख रुपये की नकदी 2 बोरियों में भरकर रखी हुई थी, जिसमें  एक बोरी में 5 लाख रुपये और दूसरी बोरी में 6 लाख रुपये रखे थे। आग लगने से पहली बोरी में रखे 5 लाख रुपये पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं। वहीं, दूसरी बोरी में रखे 6 लाख रुपये के भी कुछ नोट जल गए हैं। 

आगजनी की घटना में पैसों के साथ ही घर में रखा सामान, फ्रिज और अन्य दैनिक उपयोग की चीजें भी जल कर खाक हो गईं हैं। मामले में जब लवकुश नगर थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि रविन्द्र कुमार तिवारी टैक्सी चलाकर जीवन यापन करता है। कुछ समय पहले उसने अपना खेत बेचा था, जिसकी रकम उसने बोरियों में भरकर रखी थी। घर में इतनी बड़ी रकम कैश में रखना उनकी गलती थी। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें