छतरपुर एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि जिला अस्पताल में घायल किसान के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घायल ने सतीश, शालिग्राम और आशीष को नामजद किया है। एक अज्ञात समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ा में मंगलवार को फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। घायल किसान मोतीलाल कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने उन्हें गोली मारी।
घायल किसान का दावा है कि क्षेत्र के किसानों पर जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा है। उनका आरोप है कि जो किसान जमीन बेचने से इनकार करते हैं, उन्हें धमकाया और मारपीट की जाती है। मोतीलाल कुशवाहा के अनुसार, इसी विवाद के दौरान उन पर गोली चलाई गई, जिससे वे घायल हो गए।
घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें पुलिस की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस की ओर से अभी तक एफआईआर और घटना को लेकर आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।
घायल किसान और उनके भाई ने आरोप लगाया है कि फायरिंग शालिग्राम गर्ग ने की। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। वहीं, शालिग्राम गर्ग या बागेश्वर धाम की ओर से इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
क्या बोला पीड़ित?
घायल मोतीलाल कुशवाहा ने कहा कि वहां शालिग्राम गर्ग, अंकित मिश्रा और दो-तीन अन्य लोग थे। उन्होंने मुझे पीटा और गोली चलाई। उन्होंने पिस्तौल से तीन-चार राउंड फायरिंग की। मुझे भी यहां कान पर गोली लगी। शालिग्राम गर्ग ने मुझे यहां डंडे से मारा। वह लोगों की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा था। उसने पहले ही गांव की बहुत सारी जमीन पर कब्जा कर लिया था। उसने मुझे यहाँ सिर पर डंडे से मारा और पिस्तौल से गोली भी चलाई। मैंने उसे अपनी आँखों से गोली चलाते देखा। वहां चार-पांच लोग थे।
#WATCH | Chhatarpur, Madhya Pradesh: On Shaligram Garg, younger brother of Pandit Dhirendra Krishna Shastri, the head priest of Bageshwar Dham, allegedly fired upon an individual, injured Motilal Kushwaha claims, "Shaligram Garg, Ankit Mishra, and two or three others were there.… pic.twitter.com/gG8ARSxqwS
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 14, 2026