मड़ीखेड़ा बांध, शिवपुरी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
शिवपुरी शहर की पेयजल समस्या हल करने के लिए डाली गई मड़ीखेड़ा बांध के सिंध नदी से पानी की सप्लाई की पाइप लाइन बार-बार फूट रही है। शिवपुरी से नरवर के रास्ते पर झिरना मंदिर के पास रो-वाटर पीपर लाइन टूटने से हजारों गैलन पानी बर्बाद हो गया। सिंध नदी पर बने मड़ीखेड़ा बांध से शिवपुरी तक पानी की सप्लाई के लिए जीआरपी पाइप लाइन डाली गई है, जो घटिया कार्य के कारण लगातार फूट रही है। झिरना मंदिर के पास जंगल में नरवर रोड किनारे यह रो-वाटर पाइप लाइन लीकेज हो गई।
नरवर रोड किनारे रो-वाटर पाइप लाइन फूटने से हजारों गैलन पानी लीकेज हो गया। बीते कुछ दिनों से पानी की यह पाइप लाइन बार-बार फूट रही है। पाइप लाइन परियोजना में घटिया काम होने के कारण पाइप लाइन फूट रही है। पूर्व में भी कई बार यह पाइप लाइन टूट चुकी है, जिसके कारण शिवपुरी शहर में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है। गर्मी के दौर में पानी की सप्लाई लाइन कई बार फूट चुकी है।