फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: जनपद सदस्य पर जानलेवा हमला, गंभीर घायल; पुलिस पर लगाए सही कार्रवाई नहीं करने के आरोप

Sun, 20 Mar 2022 05:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में जनपद सदस्य पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने पुलिस पर सही कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
छतरपुर में जनपद सदस्य पर जानलेवा हमला किया गया। उसने पुलिस पर सही कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मामला छतरपुर जिले के भगवां का है, जहां के जनपद सदस्य भरत यादव पर जानलेवा हमला हुआ है। भरत ने बताया कि वह देर रात अपनी कार से घर की ओर जा रहे थे तभी चुनावी रंजिश के चलते खैरी गांव के धर्मेंद्र सिंह, हल्के राजा उर्फ हनुमान दादा और परापट्टी गांव के पुष्पेंद्र सिंह अपने आधा दर्जन अन्य साथियों के साथ आए और उनकी कार पर हमला कर दिया। पहले तो उन्होंने ट्रैक्टर से कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया, फिर हम पर एकसाथ हमला बोल दिया।
विज्ञापन


भरत यादव का आरोप है कि लाठी-डंडों, लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर जान से मारने का प्रयास किया, उन्हें चोटों में 32 टांके आए हैं। बाबजूद इसके पुलिस ने मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया है। हम पुलिस की इस कार्रवाई से संतृष्ट नहीं हैं।

थाना प्रभारी धर्मेंद्र अहिरवार की मानें तो मामला देर रात का है, जहां होली और नशे में विवाद हुआ है। किसी अन्य ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी और आरोप हनुमान सिंह पर लगा रहे थे। मामले में जनपद सदस्य की तरफ से रिपोर्ट कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें