फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: महाकाल मंदिर के गेट पर किन्नरों का अश्लील डांस, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो पर दर्ज किया केस

Sun, 20 Mar 2022 04:48 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

महाकालेश्वर मंदिर के गेट पर किन्नरों के अश्लील डांस का मामला सामने आया है। किन्नर श्रद्धालुओं से रुपये मांगकर उनके सामने अश्लील डांस करते नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस से शिकायत की गई। 
विज्ञापन
मंदिर के गेट पर डांस करते किन्नर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भक्तों की आस्था के केंद्र महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में अप्रिय घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंदिर परिसर को अभद्रता का अड्डा बनाया जा रहा है। कुछ माह पहले एक महिला ने मंदिर परिसर में डांस कर इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था तो अब किन्नरों के अश्लील डांस का वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में किन्नर महाकाल मंदिर परिसर में अश्लील डांस करते नजर आ रहे हैं। अलग-अलग गानों पर ये डांस किए गए हैं। एक श्रद्धालु ने इसकी शिकायत पुलिस से की जिसके बाद दो के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि महाकाल क्षेत्र में ही रहने वाली दो किन्नरों ने श्रद्धालुओं के सामने गेट नंबर 6 पर डांस किया। उनकी भाव-भंगिमाएं अश्लील थीं।  इस डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों किन्नरों पर केस दर्ज कर लिया है। 

कहा जा रहा है कि किन्नरों द्वारा मंदिर के गेट पर ही श्रद्धालुओं को आएदिन घेर लिया जाता है और रुपये मांगे जाते हैं। रुपये नहीं देने पर किन्रर उनके सामने अश्लील हरकत भी करती हैं। इस मामले में कई बार शिकायत पुलिस तक पहुंचती रही है, लेकिन किन्नर होने के चलते पुलिस भी चेतावनी देकर छोड़ देती है। इस बार वीडियो प्रमाण दिखाकर शिकायत की गई। बता दें कि इसके पहले इंदौर निवासी महिला ने महाकाल मंदिर परिसर में डांस किया था। इसके बाद गाने में मिक्सिंग कर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। उसके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें