फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, पिता ने बड़े बेटे पर लगाए हत्या के आरोप

Fri, 10 Dec 2021 07:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर के बड़ामलहरा में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। पिता ने बड़े बेटे पर हत्या कर लटका देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। 
विज्ञापन
बड़ामलहरा में एक युवक का शव फांसी पर लटका मिला है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के बड़ामलहरा में एक युवक का शव फांसी पर लटका मिला है। मामला तब उलझन में पड़ गया जब मृतक युवक के पिता ने अपने ही बड़े बेटे पर हत्या करने का आरोप लगा दिया। शव पर चोट के निशान भी मिले हैं। 
विज्ञापन


डॉग स्क्वॉड, एफएसएल टीम ने घटना स्थल की जांच की। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। बताया गया है कि परिवार के लोगों में जमीनी विवाद चल रहा है, जिसका मामला न्यायालय में लंबित है। 

चेहरे, हाथ व घुटने में चोट के निशान 
जानकारी के मुताबिक वीरेंद्र सिंह पिता गुलाब सिंह बुंदेला, उम्र 24 साल, निवासी सूरजपुरारोड का शव अटा हार में एक नीम के पेड़ पर लटकता पाया गया है। वीरेंद्र अपने खेत की रखवाली करता था। गुरुवार दोपहर उसकी बहन छोटी राजा खेत पर गई तो वीरेंद्र खेत पर नहीं मिला, तलाश करनें पर उसका शव पेड़ पर लटक रहा था। युवती ने घटना की सूचना परिजनों को दी। मृतक के चेहरे, हाथ व घुटने पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


पिता का कहना- मारकर लटकाया गया
परिजन की मांग पर डॉग स्क्वॉड व एसएसएल टीम थाना प्रभारी जगतपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के पिता का आरोप है कि वीरेंद्र की हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। तहसीलदार कमलेश कुमार कुशवाहा के सामने मृतक का शव उतारा गया। पुलिस ने घटना स्थल पर पंचनामा के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। मर्ग कायम कर पुलिस संदिग्ध मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें