फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: नाचते युवाओं ने की हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जुटी जांच में

Wed, 12 Jan 2022 06:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

जिले के उजरा गांव में हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक नाचते हुए हर्ष फायर कर रहे हैं। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
 
विज्ञापन
Chhatarpur: वायरल वीडियो में युवक फायरिंग करता नजर आ रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के उजरा गांव में हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक नाचते हुए हर्ष फायर कर रहे हैं। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


शासन प्रशासन के कड़े आदेश और पुलिस की कार्यवाहियों के बाबजूद छतरपुर जिले में हर्ष और हवाई फायरिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला छतरपुर जिले का है, जहां एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कार्यक्रम में डांस के दौरान युवकों द्वारा हवाई फायरिंग की जा रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

मामला जिले के गढ़ीमलहरा थाना के ग्राम उजरा गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में कार्यक्रम चल रहा था जहां डांस के दौरान ही युवकों ने फायरिंग की और बाहर आकर भी दूसरे युवक ने किया कट्टे से फायर किया। वहीं अब वीडियो सामने आने पर पुलिस वीडियो और संबंधित साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में जिले के एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता जांची जा रही है। फिलहाल इस पर कुछ भी कहना सही नहीं होगा। ग्रामीणों के बयान लिए जा रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें