फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: महिला डांसरों के साथ नाचते हुए हवाई फायर कर रहे थे दबंग, पूर्व सरपंच ने रोका तो युवकों ने कर दी मारपीट

Tue, 12 Apr 2022 06:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले में महिला डांसरों के साथ डांस करते हुए हवाई फायरिंग करने वाले युवकों को पूर्व सरपंच ने रोका तो दंबगों ने पूर्व सरपंच के साथ मारपीट करते हुए उसकी कार में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
चौक समारोह में डांस करते दबंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले में प्रशासन की सख्ती के बाद भी शादी समारोह और आयोजनों में हर्ष फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में छतरपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें महिला डांसरों के साथ कुछ युवक हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाते नजर आ रहा है। वहीं, कुलवारा गांव के पूर्व सरपंच ने जब युवकों को हवाई फायरिंग करने से मना किया तो दबंगों ने पूर्व सरपंच संतोष राजपूत की कार में तोड़फोड़ और मारपीट कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए, पीड़ित ने मामले की शिकायत हरपालपुर थाने में कर युवकों पर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला सोमवार रात का बताया जा रहा है। हरपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमां गांव में अर्जुन यादव के यहां चौक समारोह था, जिसमें ऑर्केस्ट्रा चल रहा था। कार्यक्रम में  गांव के कुछ दबंग युवक सुगर यादव, भरत यादव, विक्रम यादव, शीलू यादव, रगु राजा, छोटू यादव, शीलू यादव महिला डांसरों के साथ ठुमके लगाते हुए अवैध कट्टों से हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे थे, जिस पर पूर्व सरपंच ने युवकों को रोका। युवकों ने गुस्से में पूर्व सरपंच संतोष राजपूत के साथ मारपीट कर उसकी कार क्रमांक एमपी 16 सीबी 3242 तोड़फोड़ कर कांच फोड़ दिए। चौक समारोह में हुई हवाई फायरिंग और मारपीट की सूचना पर डायल 100 के पहुंचने से पहले ही फायरिंग करने वाले युवक फरार हो गये। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें