फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur Crime News: दो साल से फरारी काट रहा इनामी आरोपी गिरफ्तार, गौरिहार पुलिस ने बांदा से धरदबोचा

Fri, 18 Feb 2022 07:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले के गौरिहार पुलिस ने दो साल से फरारी काट रहे 3000 रुपये के इनामी बदमाश रवि उर्फ रविन्द्र अहिरवार निवासी गौरिहार को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
इनामी बदमाश को छतरपुर पुलिस ने उप्र से पकड़ा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के गौरिहार पुलिस ने दो साल से फरारी काट रहे 3000 रुपये के इनामी बदमाश रवि उर्फ रविन्द्र अहिरवार निवासी गौरिहार को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि आरोपी जान से मारने का प्रयास, अवैध वसूली, अवैध शराब तस्करी एवं मारपीट के विभिन्न मामलों में 2 वर्षों से फरार चल रहा था, जिसे गौरिहार थाना पुलिस की टीम ने उत्तरप्रदेश के बांदा जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया है।
 
देशी कट्टा, कारतूस एवं धारदार चाकू जब्त, 2 आरोपी को जेल भेजा
छतरपुर सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दो स्थानों पर दबिश देकर आरोपी सतीष अहिरवार पिता बारेलाल अहिरवार, निवासी ग्राम खेरी, थाना बमीठा, जिला छतरपुर के कब्जे से अवैध हथियार जब्त किए गए। आरोपी के पास से एक 315 बोर का देशी कट्टा, एक 315 बोर का जिंदा कारतूस मिला है। थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि बकायन खिड़की छतरपुर पर आरोपी सचिन पिता कमलेश कुशवाहा, निवासी बेनीगंज मोहल्ला छतरपुर के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया गया है। पुलिस थाना कोतवाली छतरपुर में धारा-25(1-बी)(बी) आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीयों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें