Chhatarpur: कार में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
- फोटो : अमर उजाला
छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गठेवरा गांव के समीप फोरलेन पर एक लग्जरी कार में 25 वर्षीय संजू (कबीर) कोरी उर्फ करिया की रक्तरंजित लाश मिली है, जो प्रथमदृष्टया हत्या प्रतीत हो रही है।
जानकारी के अनुसरा संजू करिया 26 जनवरी की शाम घर से निकला था, जो देर रात तक नहीं आया। आज सुबह तकरीबन 6:00 बजे सिविल लाइन पुलिस को हाईवे पेट्रोलिंग वालों ने सूचना दी कि यहां फोरलेन पर लग्जरी कार में एक युवक की लाश पड़ी हुई है। जिस पर सिविल लाइन टीआई पुष्पेंद्र मिश्रा पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं।
विधिसंवत कार्यवाही करते हुए परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार में रक्तरंजित शव मिला है। युवक के गला कटा हुआ था। प्रथमदृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।