अस्पताल में हादसे के बारे में जानकारी जुटाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
छतरपुर जिले में बाइक सवार पति-पत्नी हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक सामने आई गाय की वजह से उनकी बाइक टकरा गई। दुर्घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति का इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार घटना नौगांव की है। विवेक रावत अपनी पत्नी ऋतु रावत के साथ उत्तरप्रदेश के खडोरा गांव तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जहां से बाइक से रविवार रात लौट रहे थे। फोरलेन स्थित नयागांव सिंगरावन कला के पास एक्सीडेंट हो गया। इस एक्सीडेंट की वजह फोरलेन पर घूम रही आवारा गायों को माना जा रहा है, जहां तेज रफ्तार बाइक गायों से जा टकराई और हादसे में ऋतु रावत गंभीर रूप से घायल हो गईं।
सूचना पर टोल प्लाजा एम्बुलेंस से पति पत्नी को नौगांव अस्पताल लाया गया, जहा इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने पंचनामा बनाते हुए सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। और मामले की जांच में जुट गई है।