फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur Crime News: पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप पर लूटपाट, सीसीटीवी कैमरे तोड़े, पेट्रोल पंप कर्मी पर चलाई गोली

Wed, 12 Jan 2022 02:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में हथियारबंद बदमाशों द्वारा पेट्रोल पंप पर लूट का मामला सामने आया है। पूर्व मंत्री और विधायक मानवेंद्र सिंह के पेट्रोल पंप पर तीन हथियारबंद युवकों ने लूटपाट की है। बदमाशों ने एक पेट्रोल पंपकर्मी को गोली भी मारी, जिससे वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
Chhatarpur: पेट्रोल पंप पर वारदात की पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में हथियारबंद बदमाशों द्वारा पेट्रोल पंप पर लूट का मामला सामने आया है। पूर्व मंत्री और विधायक मानवेंद्र सिंह (भंवर राजा) के पेट्रोल पंप पर तीन अज्ञात बाइक सवार हथियारबंद युवकों ने लूटपाट की है। बदमाशों ने एक पेट्रोल पंपकर्मी को गोली भी मारी, जिससे वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार देर रात तकरीबन 1 बजे की बताई जा रही है। जिले के अलीपुर थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप में हथियारबंद बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार अलीपुर रोड के पेट्रोल पंप पर मंगलवार रात तीन हथियारबंद बदमाश मोटरसाइकिल से आए थे। इन्होंने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से मारपीट कर करीब 6 हजार रुपये छीन लिए। इस दौरान बदमाशों ने पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी पर देशी कट्टे से फायर भी किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया।

अज्ञात लुटेरों ने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े और हजारों की कैश लेकर फरार हो गए। मामले में अलीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें