फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: सवारी को लेकर बस के कंडक्टर से विवाद हुआ तो पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने लगा ई-रिक्शा ड्राइवर

Tue, 15 Mar 2022 12:43 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

मध्य प्रदेश के छतरपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। सवारी को लेकर बस के कंडक्टर से विवाद होने पर ई-रिक्शा ड्राइवर एक पेड़ पर चढ़ गया। वहां उसने फांसी लगाने की कोशिश भी की। 
 
विज्ञापन
छतरपुर में मामूली बात को लेकर विवाद हुआ तो ई-रिक्शा चालक रस्सी लेकर पेड़ पर चढ़ गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक ई-रिक्शा ड्राइवर की वजह से हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ। युवक सड़क पर ही नीम के पेड़ पर चढ़ा। वहां फांसी लगाने लगा। उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। लवकुशनगर-महोबा मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। 
विज्ञापन


यह मामला लवकुशनगर थाना क्षेत्र के हरद्वार गांव का है। दिलीप बेलदार नाम का एक युवक रस्सी लेकर एक नीम के पेड़ पर चढ़ गया। वह हंगामा करने लगा। उसने फांसी लगाने की कोशिश की। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। लवकुशनगर थाना प्रभारी पुलिसकर्मियों के साथ वहां पहुंचे। बहुत मान-मनव्वल के बाद उसे पेड़ से उतारा गया।  

सवारी को लेकर हुआ था विवाद
दरअसल, दिलीप एक ई-रिक्शा चलाता है। सवारियों को लेकर उसका एक बस कंडक्टर से विवाद हो गया था। इससे उसे अचानक गुस्सा आ गया। उसने रस्सी ली और नीम के पेड़ पर चढ़ गया। पुलिस ने उसे उतरवाया और फिर समझाइश दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें