फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murena: कूनो से भागने वाली चीता वीरा ने चंबल को बनाया नया ठिकाना, बकरी के बाद अब नीलगाय को बनाया निशाना

Mon, 08 Apr 2024 01:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

Murena: श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क को छोड़ मुरैना के जौरा नरहेला गांव में मादा चीता वीरा पिछले एक सप्ताह से डेरा डाले है। वह नरहेला गांव के ऊपर जंगल में छिपी बैठी है। पिछले एक सप्ताह के अंदर उसने एक बकरी और बकरे को अपना शिकार बनाया। आज सुबह उसने एक नीलगाय का शिकार किया।

विज्ञापन
चीता वीरा ने चंबल को बनाया नया ठिकाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीता वीरा को लेकर गांव वालों ने बताया कि वीरा अभी भी उनके गांव के बाहर पहाड़ी पर छिपी बैठी है। उसने सुबह 6 बजे एक नीलगाय का शिकार किया। वह नीलगाय को खा ही रही थी, उसी समय कुछ गांव वाले जंगल की ओर गए, शोर सुनकर लगभग एक सैकड़ा से अधिक गांव वाले एकत्रित हो गए। वीरा इसके बाद भी गांववालों के भय से नहीं भागी। लगभग एक घंटे तक नील गाय के पास छिपी बैठी रही। इसके बाद जैसे ही कूनो नेशनल पार्क के रेंजर और वन स्टाफ उसके पास पहुंचे वह उन्हें देखकर वहां से भाग खड़ी हुई। 

विज्ञापन


वन अमला यह सोचकर पहाड़ी पर नीलगाय का शव छोड़कर आया कि मादा चीता वीरा उसे खाकर गांव की तरफ नहीं आएगी। इसके बाद कूनो के रेंजर और वन अमला चला गया। मुरैना के जौरा का वन अमला एक गाड़ी के साथ वहीं रुका रहा, जोकि अभी भी रुका हुआ है। ग्रामीण जोगेंद्र जादौन ने बताया कि वह सुबह खेत में गए थे, तभी उन्होंने देखा कि नीलगाय घूम रही है। एक चीता पीछे से आया और उसने नीलगाय पर हमला बोल दिया। यह देखकर उन्होंने वहां से दौड़ लगा दी।

रात में टहलती दिखाई दी
गांव नरहेला के रामअवतार जादौन का खेत उस जगह के बिल्कुल पास में है, जहां वीरा ने नीलगाय का शिकार किया था। ग्रामीण रामअवतार ने बताया कि शनिवार की रात 12 बजे का समय था। उनके खेत में थ्रेसर चल रहा था, वह अपने खेत पर सोने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने देखा कि मादा चीता रात में वहां घूम रही थी। जैसे ही उन्होंने उसे देखा उनके शरीर में डर की वजह से सिरहन उत्पन्न हो गई और वे वहां से भाग आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें