फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: सरपंच ने पंचायत के विवाद पर सहायक सचिव को मारी गोली, सचिव संघ ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की

Wed, 08 Feb 2023 09:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश

सार

पुलिस ने बताया कि गांव के चार लोगों ने पुराने विवाद के चलते रोजगार सहायक बाबूलाल पटेलिया (आदिवासी) पर रात करीब आठ बजे गोली चला दी थी। घटना के बाद घायल रोजगार सहायक को बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दमोह जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस घटना को लेकर सचिव एवं सहायक सचिव संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन
बक्सवाहा थाना, छतरपुर, मध्य प्रदेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत चाची सेमरा के सरपंच और उनके साथियों ने सहायक सचिव को पहले लाठी और डंडों से पीटा। उसके बाद उसे गोली मार दी। इसके बाद सभी आरोपी घटनास्थल से भाग निकले। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चाची सेमरा के सरपंच मलखान लोधी ने सहायक सचिव बाबूलाल आदिवासी को देर शाम गौशाला के पास बुलाया था। इस दौरान सरपंच के साथ लोकमन लोधी, चरण लोधी और भान सिंह भी थे। तभी सरपंच ने पंचायती विवाद को लेकर अपने साथियों के साथ उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। उसके बाद उसे गोली मारकर फरार हो गए। गोली सहायक सचिव के बाएं पैर की एड़ी के ऊपर लगी है। घायल सहायक सचिव को बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल दमोह के लिए रेफर कर दिया गया। 

पुरानी रंजिश के चलते रोजगार सहायक को मारी गोली
पुलिस ने बताया कि गांव के चार लोगों ने पुराने विवाद के चलते रोजगार सहायक बाबूलाल पटेलिया (आदिवासी) पर रात करीब आठ बजे गोली चला दी थी। गोली बाबूलाल के दाहिने पैर में लगी। घटना के बाद घायल रोजगार सहायक बाबूलाल को बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। बीएमओ ललित उपाध्याय ने बताया कि बाबूलाल के दाहिने पैर में गोली लगी थी, शरीर पर अन्य चोटें नहीं थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पास के दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


इस घटना को देखते हुए सचिव एवं सहायक सचिव संघ ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही कहा कि शासन के नियमानुसार अपराधी का मकान गिराया जाए। ऐसा न होने पर उन्होंने कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।

थाना प्रभारी धन सिंह नलवाया ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों पर आईपीसी की धारा 341, 294, 323, 307, 506/34 के अलावा एससी/एसटी एक्ट और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें