बच्चे की पिटाई करते हुए
- फोटो : Social Media
मोती नगर थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बतायास, बच्चे के परिजनों ने आकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और उनकी शिकायत पर आरोपी राकेश के खिलाफ बच्चे को बंधक बनाकर मारपीट करने और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बच्चा मंदिर के गेट के पास खड़ा था, किसी बात को लेकर आरोपी ने बच्चे को पकड़ कर मारपीट की और उस को बंधक बना लिया। अब जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश कर जेल में भेजा जाएगा।