फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े की जांच करने सीबीआई ने मारा छापा, आधा दर्जन कॉलेजों की बिल्डिंग देखी

Fri, 22 Mar 2024 01:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

स्टेट और सेंट्रल जांच एजेंसियों को पिछले कुछ महीनों से शिकायतें मिल रही थी कि मुरैना में नर्सिंग कॉलेज के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा चल रहा है। शिक्षा माफिया बिना बिल्डिंग के थैलों में कॉलेज चला रहे हैं। इसे लेकर सीबीआई लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
सीबीआई की टीम कर रही जांच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नर्सिंग कॉलेज के नाम हो रहे फर्जीवाड़े की जांच करने के लिए सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को मुरैना में रेड मारी। सीबीआई ने सीएमएचओ ऑफिस से जानकारी लेने के बाद करीब आधा दर्जन कॉलेजो की बिल्डिंग देख छात्र संख्या की जानकारी भी ली। बता दें कि सीबीआई की टीम दो दिन से मुरैना में डेरा डाले हुए है। 

विज्ञापन


दरअसल, स्टेट और सेंट्रल जांच एजेंसियों को पिछले कुछ महीनों से शिकायतें मिल रही थी कि मुरैना में नर्सिंग कॉलेज के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा चल रहा है। शिक्षा माफिया बिना बिल्डिंग के थैलों में कॉलेज चला रहे हैं। यही नहीं माफिया ठेका लेकर छात्रों को डिग्रियां भी दे रहे है। इसी सूचना पर सीबीआई की टीम बीते दो दिन पहले मुरैना पहुंची, यहां पर अधिकारियों ने सबसे पहले सीएमएचओ ऑफिस में संपर्क कर नर्सिंग कॉलेजो की जानकारी ली। इसके बाद बारी-बारी से नर्सिंग कॉलेजो में रेड की। 

बताते हैं कि सीबीआई की टीम सबसे पहले मां कैलादेवी नर्सिंग कॉलेज पहुंची। इस कॉलेज की बिल्डिंग देखने के बाद उसमें पढ़ने वाले छात्रों की संख्या तथा उनको मिलने वाली स्कॉलरशिप की भी जानकारी ली। इसके बाद सीबीआई ने पोरसा में स्थित आरसीएल नर्सिंग कॉलेज, केएस नर्सिंग कॉलेज और एएस नर्सिंग कॉलेज पहुंचकर पड़ताल की। इसी प्रकार देवरी स्थित सैनिक डिग्री कॉलेज तथा अल्ट्रॉनियस स्कूल की बिल्डिंग में संचालित नर्सिंग कॉलेज को देखा। 
विज्ञापन


पड़ताल के दौरान सीबीआई को नर्सिंग कॉलेजों में बड़ी अनियमितताएं मिली हैं। कुछ कॉलेज ऐसे भी पाए गए हैं जो यथार्थ में धरातल पर है ही नहीं। सूत्रों के अनुसार पड़ताल के बाद सीबीआई ने लंबी-चौड़ी रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट के बाद शिक्षा माफियाओं पर गाज गिरने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें