फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैनो पैरा स्प्रिंट चैंपियनशिप: थाईलैंड में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, एमपी की प्राची यादव ने जीता गोल्ड

Sun, 27 Mar 2022 10:16 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

थाईलैण्ड के पटाया में एशियन कैनो स्प्रींट एंड अंडर-18 चैम्पियनशिप एवं एशियन कैनो पैरा क्वालिफिकेशन फॉर एशियन गेम्स में मध्य प्रदेश की पैरा कैनो खिलाड़ी प्राची यादव ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
पैरा कैनो खिलाड़ी प्राची यादव ने जीता गोल्ड। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाईलैण्ड के पटाया में 24 से 27 मार्च तक खेली गई एशियन कैनो स्प्रींट एंड अंडर-18 चैम्पियनशिप एवं एशियन कैनो पैरा क्वालिफिकेशन फॉर एशियन गेम्स में मध्य प्रदेश की पैरा कैनो खिलाड़ी प्राची यादव ने स्वर्ण पदक जीता। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां 4 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल समेत कुल 10 पदक हासिल किए और अक्टूबर में होने वाले एशियन पैरा गेम्स के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम में मप्र राज्य वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी के 9 खिलाड़ी शामिल रहे। - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम में मध्य प्रदेश के 9 खिलाड़ी शामिल रहे, जिसमें ग्वालियर के 5 और भिंड के 4 खिलाड़ी शामिल थे। प्राची यादव ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। वहीं, महिलाओं की सी-4 200 मीटर रेस में भारतीय टीम ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया, इस टीम में कावेरी ढ़ीमर, शिवानी वर्मा, नमिता चंदेल तथा अंजली वशिष्ट शामिल थी। इस टीम में मध्य प्रदेश राज्य वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी की तीन खिलाड़ी कावेरी ढ़ीमर, शिवानी वर्मा, नमिता चंदेल शामिल थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें