मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक एक क्रूज पर आयोजित की गई।
खंडवा जिले में इंदिरा सागर बांध के बैक वाटर में एक क्रूज पर कैबिनेट की बैठक का नजारा देखने के लिए आसपास के जिले की जनता भी मौके पर पहुंची।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह साल पर्यटन वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, लिहाजा इस बार हनुमंतिया टापू को इसके लिए चुना गया।