फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur: हथियार चलाने का अधिकार मांग रहे रेंजर, 8 रेंज में कलमबंद हड़ताल करेंगे, सरकार को दिए एक हफ्ते का समय

Tue, 12 Sep 2023 04:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

सार

मध्यप्रदेश रेंजर संगठन वन विभाग के रेंजर अगले सप्ताह से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर जाने वाले हैं। इससे पहले मप्र रेंजर संगठन ने सरकार को चेताया है कि अगर एक सप्ताह के भीतर हमारी समस्याओं, मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल तय है। रेंजर्स की मांगों में ग्रेड-पे बढ़ाने के साथ ही सबसे प्रमुख मांग हथियार चलाने का अधिकार दिया जाना भी है।
विज्ञापन
हथियार चलाने का अधिकार मांग रहे रेंजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश रेंजर संगठन ने सरकार को चेताया है कि अगर एक सप्ताह के भीतर हमारी समस्याओं, मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल तय है। बुरहानपुर रेंजर व रेंजर संगठन के जिलाध्यक्ष लक्षा सोलंकी ने बताया, वन विभाग के मध्य प्रदेश रेंजर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा निर्णय लिया गया है कि पिछले लगभग 15 से 20 सालों की लंबित मांगे अब तक पूरी नहीं की गई है। सिर्फ आश्वासन देकर मांगों को दरकिनार किया गया है। ऐसे में वन विभाग के रेंजर एसोसिएशन अध्यक्ष और सभी रेंजर्स ने निर्णय लिया गया है कि एक सप्ताह के अंदर लंबित मांगें पूरी नहीं होती है तो कलम बंद हड़ताल पर जाने की तैयारी कर ली गई है।

विज्ञापन


ग्रेड-पे सुधार, पुरानी पेंशन योजना बहाली, आग्नेय शस्त्र चलाने का अधिकार दिए जाने के अलावा 10 से 12 अन्य लंबित मांगें पूरी नहीं की जाती है तब अगले सप्ताह से काम बंद हड़ताल की जाएगी। वन विभाग के सभी कर्मचारियों का भी आंदोलन को समर्थन रहेगा।

संवेदनशील है जिले का जंगल, 8 रेंज
बुरहानपुर जिले का जंगल काफी संवेदनशील है। काफी समय बाद यहां से अतिक्रमणकारियों को बड़ी मुश्किल से खदेड़ा गया है। ऐसे में अगर रेंजर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाते हैं। अन्य कर्मचारी भी उनका समर्थन करते हैं तो वनों की सुरक्षा करने में कठिनाई आएगी। जिसमें कुल 8 रेंज है। इन सभी रेंज के रेंजर्स हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें