फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur News: बुरहानपुर में आधा दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर आयकर का छापा, सुबह चार बजे पहुंची टीम

Fri, 06 Oct 2023 10:16 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

सार

Burhanpur News: बुरहानपुर के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर आयकर का छापा मारने की सूचना है।
विज्ञापन
बुरहानपुर में आयकर का छापा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुरहानपुर में शुक्रवार सुबह करीब 4:00 बजे तड़के से आयकर अधिकारियों की टीम पहुंची हुई है । यह टीम सुबह से ही शहर के कई संस्थाओं पर छापा मार कार्रवाई कर रही है। अब तक शहर के करीब आधा दर्जन से अधिक फर्म के ठिकानों पर आयकर विभाग की इस तरह की छापामार कार्रवाई किये जाने की सूचना मिली है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के सुबह 4:00 बजे "नर्मदा परिक्रमा" लिखे वाहनों में सवार होकर आयकर अधिकारी शहर के अलग-अलग प्रतिष्ठित फर्मों के दरवाजों पर पहुंचे और छापामार कार्रवाई शुरू कर दी । अब तक मिली जानकारी के अनुसार शहर के मैक्रो विजन स्कूल, राणा मार्बल्स, एक बड़े चाय पत्ती कारोबारी के साथ ही शहर के कुछ बड़े इंजीनियर और कॉलोनाइजर के ठिकानों पर पड़े इस तरह की आयकर विभाग की छापा मार कार्रवाई जारी है जिसमें बड़ी आयकर चोरी उजागर होने की भी आशंका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें