फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur Crime: ससुर ने बहू के सिर पर फावड़ा मारकर की हत्या, खाना बनाने की बात पर हुआ था विवाद, गिरफ्तार

Tue, 02 May 2023 05:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

सार

बुरहानपुर जिले में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामला आदिवासी बाहुल्य धूलकोट गांव का है। यहां खाना बनाने की बात को लेकर बहू और ससुर में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि ससुर ने बहू के सिर पर फावड़ा दे मारा, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में एक बुजुर्ग ससुर ने अपनी नव-विवाहिता बहु के सिर पर फावड़ा मार हत्या कर दी। दरअसल, ससुर और बहु के बीच खाना बनाने की बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद गुस्साए ससुर ने बहू के सिर पर पास ही रखे फावड़े से जोरदार वार कर दिया, जिससे बहु गायत्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामला बुरहानपुर जिले के आदिवासी बाहुल्य गांव धूलकोट के समीप का है। फिलहाल, पुलिस ने गायत्री के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को दे दिया है और हत्यारोपी ससुर भीम सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बुरहानपुर के निंबोला थाना क्षेत्र में आने वाले परतकुंडिया गांव के माल फाल्या में रहने वाले सावन पिता भीम सिंह का विवाह लगभग एक साल पहले खरगोन जिले के दामखेड़ा निवासी गायत्री के साथ हुआ था। विवाह के कुछ दिन बाद ही पति सावन रोजगार की तलाश में पत्नी को साथ लेकर दूसरे शहरों में कामकाज करने चला गया। दोनों पति-पत्नी सुखी जीवन व्यतीत भी कर रहे थे। सावन अपने परिजन से मिलने पत्नी को साथ लेकर अभी दो दिन पहले ही गांव आया था। गांव में बहू गायत्री का ससुर भीम सिंह से छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद शुरू हो गया।

ससुर का कहना था बहू दरवाजे बंद करके रखा करो, जानवर घुस जाएंगे और सामान और अनाज तहस-नहस कर देंगे। इस पर बहु अपने ससुर को भला बुरा सुना देती और दोनों में जमकर बहस हो जाती। इन्हीं वजहों से ससुर भीम सिंह के मन में बहु गायत्री के प्रति गुस्सा भर गया।
विज्ञापन


चूल्हे पर रोटी बना रही थी बहू...
घटना वाले दिन देर शाम बहू गायत्री अपनी ससुराल में ही परिवार के लिए चूल्हे पर रोटी बना रही थी और उसका पति सावन आटा लेने घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान ससुर भीम सिंह घर आया, जिसका बहू से खाना बनाने के चलते किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पहले से ही बहू पर गुस्से के चलते ससुर भीम सिंह ने पास में रखे फावड़े से बहू गायत्री के सिर पर जोरदार वार कर दिया। आरोपी ससुर के किए एक ही वार से नव- विवाहिता खून से लथपथ हालात में बेहोश होकर चूल्हे के पास ही गिर गई। गायत्री के सिर से बह रहे खून से उसके पास रखा रोटी बनाने का सामान, आटा और बेलन के साथ गुंथे हुए आटे की थाली तक खून से सनी नजर आ रही थी।

इधर, बुरहानपुर एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि एक महिला को उसके ससुर के द्वारा सिर पर फावड़ा मारने की सूचना मिली थी। ससुर और बहू का खाना बनाने की बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला की मौत हो गई है। आरोपी ससुर पर बहू की हत्या का मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें