फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिंड में हादसा : बैलगाड़ी के बिजली के तारों की चपेट में आने से मां-बाप और बेटी की मौत, दो लोग झुलसे

Mon, 25 Oct 2021 12:13 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के भिंड में हुए हादसे में एक बैलगाड़ी बिजली के तारों की चपेट में आ गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल छाया है।  
विज्ञापन
बिजली के तारों का जाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के भिंड में रविवार रात हुए हादसे में एक बैलगाड़ी बिजली के तारों की चपेट में आ गई। इससे बैलगाड़ी में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य झुलस गए। घटना में दोनों बैलों की भी मौत हो गई। हादसे में बैलगाड़ी चला रहे श्याम सिंह, उसकी पत्नी चिरैया और छह साल की बेटी की मौके पर मौत हो गई और श्याम सिंह की मां केताबाई (85) और एक अन्य रिश्तेदार कप्तान सिंह गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुखद हादसा भिंड जिले के ऊमरी इलाके में हुआ।  पुलिस के मुताबिक,

विज्ञापन


रेडक्रास ने मृतकों के परिवार को अंत्येष्टि के लिए 10-10 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता दी है। जानकारी के मुताबिक, श्याम सिंह का परिवार लोहपीटा (खानाबदोश) परिवार भिंड के अमरसिंह का पुरा जा रहा था। बैलगाड़ी पर घर का राशन पानी भी रखा था।

जमीन से चार-पांच फीट ऊपर थे बिजले के तार
इस दौरान जमीन से चार-पांच फीट ऊंचाई पर झूल रहे बिजली के 11 केवी के तार की चपेट में बैलगाड़ी के आने से यह हादसा हुआ। राहत की बात यह है कि श्याम सिंह के दो अन्य बच्चे चौपक (9) और करिश्मा (5) उस समय उनके साथ नहीं थे। ऊमरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें