फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल नगर निगम का 3104 करोड़ का बजट: जल कर 180 से बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिमाह किया, प्रॉपटी टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं

Wed, 30 Mar 2022 08:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल नगर निगम का बिना लाभ-हानि का 3104 करोड़ रुपये का बजट मंगलवार को स्वीकृत किया गया। प्रशासक गुलशन बामरा ने निगम आयुक्त केवीएस चौधरी के अनुशंसित बजट को स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन
भोपाल नगर निगम का बजट पेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल नगर निगम का बिना लाभ-हानि का 3104 करोड़ रुपए का बजट मंगलवार को स्वीकृत किया गया। प्रशासक गुलशन बामरा ने निगम आयुक्त केवीएस चौधरी के अनुशंसित बजट को स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन

 
नगर निगम में परिषद नहीं होने से तीसरे वर्ष निगम प्रशासक ने बजट पारित किया है। प्रॉपटी टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। जल उपभोक्ता और ठोस अपशिष्ठ प्रभार में 30-30 रुपए स्लम डेवलपर्स शुल्क लगाया गया है। अब जल कर 180 रुपये से 300 रुपए प्रतिमाह और ठोस अपशिष्ठ प्रभार 60 रुपये से 90 रुपये किया गया है।
 
निगम के बजट में गौ शाला सदनों के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा पवन ऊर्जा प्लांट की स्थापना के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं, बड़े तालाब, छोटे तालाब, मोतिया तालाब, सिद्दकी हसन तालाब, बाग मुंशी हुसैन खां तालाब, शाहपुरा तालाब में मिलने वाले दूषित नालों को रोकने 2 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

 
  • निगम मुख्यालय भवन निर्माण के लिए 20 करोड़ की राशि
  • स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के लिए 25 करोड़ रुपए का प्रावधान
  • प्रोसेसिंग प्लांट के संचालन एवं संधारण के लिए 13 करोड़ की राशि।
  • जैव चिकित्सा अपशिष्ठ निष्पादन के लिए 1 करोड़
  • सौंदर्यीकरण और रखरखाव के लिए 35 करोड़ रुपए
  • आदमपुर एनिमल इन्सिनिएटर प्लांट के लिए 6 करोड़ रुपए
  • बीआरटीएस पुर्ननिर्माण एवं सुदृढीकरण के लिए 26 करोड़ रुपए
  • शहर के प्रमुख चौराहो पर सिग्नल्स एवं ब्लिन्कर्स की स्थापना के लिए 2 करोड़ रुपए
  • यातायात/फुटपाथ/चौराहा/ सेंट्रल वर्ज सुधार एवं निर्माण के लिए 7 करोड़ रुपए
  • सभी प्रकार के बिलों के भुगतान के लिए वन सिटीजन एप् का विकास किया जाएगा।
  • हाउसिंग फार आल के लिए 300 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें