फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: इंजीनियर बनकर आया शातिर चोर, 30 ग्राम सोना लेकर फरार, वारदात सीसीटीवी में कैद

Wed, 30 Mar 2022 08:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में इंजीनियर बनकर आए एक शातिर चोर ने दुकान से 30 ग्राम सोने पर हाथ साफ कर दिया है। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस चोर की तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
शातिर चोर ने दुकान से 30 ग्राम सोने पर हाथ साफ कर दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में सुनार को डेढ़ लाख की चपत लग गई। दरअसल इंजीनियर बनकर आए एक शातिर चोर ने दुकान से 30 ग्राम सोने पर हाथ साफ कर दिया है। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस चोर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मामला छतरपुर जिले के घुवारा का है, जहां सराफा बाजार स्थित प्रिया ज्वेलर्स में एक ग्राहक आया और खुद को लोनिवि इंजीनियर बताकर सोने के जेवर खरीदने की बात करने लगा, जहां जेवरात देखते-देखते उसने तकरीबन डेढ़ लाख का सोना पार कर दिया और गायब हो गया। अब पीड़ित दुकानदार थाने पहुंचा है।
 
प्रिया ज्वेलर्स के मालिक राजकुमार सोनी ने बताया है कि घटना तकरीबन 1:30 बजे की है। उक्त चोर ग्राहक बनकर आया और बोला कि मैं पीडब्ल्यूडी से इंजीनियर हूं। मुझे एक ओम का लॉकिट चाहिए और साथ ही बोला कि वाइफ के लिए भी एक पेंडल चाहिए। दुकानदार ने बताया कि मैं उसकी बातों में आकर उसे जेवरात दिखाने लगा। उसने आभूषण देखते-देखते कब 30 ग्राम सोने की बनी झुमकी चुरा लीं, पता ही नहीं चला। बाद में झुमकी गायब होने पर शक हुआ तो सीसीटीवी चेक किया। इसकी फुटेज में फर्जी इंजीनियर चोरी करता दिख रहा है। घटना के तुरंत बाद राजकुमार सोनी ने डायल 100 को कॉल किया। मौके पर पुलिस पहुंची और सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

 
पुलिस पड़ताल में पता चला कि इस शातिर ने चोरी की वारदात को बड़ी ही चतुराई से अंजाम दिया है। इसके पहले वह घुवारा के प्रतिष्ठित राधिका ज्वेलर्स पर गया, लेकिन उसे वहां मौका नहीं मिल पाया और उसी दुकान पर चोर ने पानी दुकानदार से मंगा कर पिया। लोगों की मानें तो घुवारा में यह पहली घटना नहीं है इसके पहले इसी तरह एक समिति प्रबन्धक का 4 लाख 50 हजार रुपयों से भरा बैग चोरी हुआ था। थाना प्रभारी घुवारा धर्मेंद्र कुमार ने बताया है कि चोरी की घटना घुवारा सराफा बाजार से संज्ञान में आई है। मैं सीएम ड्यूटी पर था, मामले में जांच चल रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें