फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध सांची में खोला जाएगा बौद्ध विश्वविद्यालय

Mon, 27 Aug 2012 03:36 PM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में स्थित विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सांची में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक बौद्ध विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। विश्वविद्यालय का शिलान्यास आगामी 21 सितंबर को किया जाएगा। राज्य के उच्च शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि बौद्ध विश्वविद्यालय स्थापित करने की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुरूप राज्य के संस्कृति विभाग ने सांची में 'सांची बौद्ध विश्वविद्यालय' की स्थापना की योजना बनाई है। इसके शिलान्यास के मौके पर देश-विदेश के बौद्ध विद्वान और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर का बौद्ध विश्वविद्यालय खोलने के संबंध में केंद्र सरकार के साथ पत्राचार किया था, लेकिन उसने फिलहाल अंतरराष्ट्रीय स्तर का विश्वविद्यालय खोलने में अपनी असमर्थता जता दी। इसके बाद राज्य सरकार ने अपने ही संसाधनों से सांची में बौद्ध विश्वविद्यालय खोलने की योजना पर अमल करने का निर्णय लिया।

शर्मा ने कहा कि बौद्ध धर्म से संबंधित विश्व का पहला विशेष सम्मेलन 'धर्म धम्म' भोपाल में 22 और 23 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के साथ ही 22 देशों के बौद्ध धर्म के विद्वान और अन्य लोग उपस्थित होंगे। इसमें शामिल होने के लिए आने वाले विद्वान 21 सितंबर को सांची में बौद्ध विश्वविद्यालय के शिलान्यास के अवसर पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें