फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur: आंधी-तूफान में गिरा BSNL का टावर, मासूम सहित तीन लोग घायल, दुकान-मकान क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

Fri, 02 Jun 2023 10:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

सार

बुरहानपुर के शनवारा स्थित बीएसएनएल मुख्य कार्यालय का टावर तेज हवा के कारण टूट कर गिर गया। हादसे में एक मकान और कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचा है। साथ ही तीन लोग जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन
टावर गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ मकान। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में तेज आंधी-तूफान के चलते जिला बीएसएनएल कार्यालय पर लगा टावर गिर गया। टावर गिरने से एक मकान और कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचा है। इस घटना में तीन लोग जख्मी भी हो गए। घायल होने वालों में एक मासूम भी शामिल है। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तेज हवा से टॉवर गिरता नजर आ रहा है। वहीं निगम उपनेता प्रतिपक्ष ने प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा दिए जाने की मांग भी की है। 

विज्ञापन


बुरहानपुर के शनवारा स्थित बीएसएनएल मुख्य कार्यालय की छत पर लगा टावर हवा आंधी से अचानक गिर पड़ा। टावर गिरने से बीएसएनएल कार्यालय के पीछे गोटिया पीर क्षेत्र में स्थित शाह एन्ड शाह, बादशाह स्टील, एवं अन्य लोहा मटेरियल की शॉप पर टॉवर से काफी नुकसान हुआ है। वहीं एक मकान भी टावर की जद में आने से मकान में रह रहे तीन लोग हुए घायल हो गए, जिसमें एक मासूम भी शामिल है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। 




प्रशासन से मुआवजे की मांग
दुकान संचालक राजेश लधाराम ने बताया कि टावर गिरने से हमारा पूरा गोदाम ढह गया। एक मकान पर भी टावर का कुछ हिस्सा गिरा है, जिससे तीन लोग घायल हुए हैं। हमारी मांग है कि प्रशासन हमारी मदद करें। वहीं, निगम में उपनेता प्रतिपक्ष अमर यादव ने बताया कि तेज अंधी और बारिश से बीएसएनएल का टावर गिरने से दुकानों और एक मकान का नुकसान हुआ है। एक मासूम सहित अन्य घायल अस्पताल में भर्ती है। मेरी प्रशासन से मांग है कि पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही शहर में लगे सभी टावरों की जांच की जाए ताकि ऐसी घटना दोबारा नहीं हो। टावर गिरने की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें