फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: इलेक्शन स्पेशल ट्रेन में गंदगी देख भड़के जवान, मुड़वारा स्टेशन पर हंगामा, सफाई के बाद हुई रवाना

Sun, 02 Jul 2023 07:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

मोदी सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के धज्जियां उड़ाने का मामला समाने आया है। इलेक्शन ड्यूटी पर स्पेशल ट्रेन से पश्चिम बंगाल जा रहे एसएफ और बीएसएफ के जवानों ने ट्रेन की बोगियों के टॉयलेट जाम और गंदगी होने पर हंगामा किया।
विज्ञापन
कटनी स्टेशन पर जवानों का हंगामा। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक तरफ तो मोदी सरकार ने देश को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए स्वच्छ भारत अभियान चला रखा है। वहीं, दूसर तरफ देश का रेलवे ही स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ा रहा है। ममाला रविवार का है, जब एसएफ और बीएसएफ के जवानों ने ट्रेन की बोगियों के टॉयलेट जाम और गंदगी होने से नाराज होकर कटनी के मुड़वारा स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। सभी जवान इलेक्शन ड्यूटी पर स्पेशल ट्रेन से पश्चिम बंगाल जा रहे थे।

विज्ञापन


बता दें कि पश्चिम बंगाल में स्थानीय निकाय के चुनाव होने जा रहे हैं, जिसके मद्देनजर भोपाल से मेदनापुर के लिए स्पेशल ट्रेन से एसएफ के जवानों को भेजा जा रहा था, लेकिन जैसे ही जवानों से भरी इलेक्शन स्पेशल ट्रेन मुड़वारा स्टेशन पर पहुंची तो एसएफ के जवानों ने प्लेटफार्म पर हंगामा शुरू कर दिया। जवानों ने ट्रेन की बोगियों के टॉयलेट जाम और गंदगी होने से नाराज होकर कटनी के मुड़वारा स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। घंटों चले हंगामें के बाद रेल प्रशासन हरकत में आया। जवानों की नाराज़गी इतनी ज्यादा थी उनको संभालने के लिए रेल प्रशासन को आरपीएफ, जीआरपी व सिटी कोतवाली पुलिस की मदद लेनी पड़ी। रेल प्रशासन सहित मौके पर पहुंची पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी तब जाकर मामला शांत हुआ।

हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है, जब ट्रेन में टॉयलेट की गंदगी के चलते हंगामे की स्थिति निर्मित हुई है। देश के जवानों को भी इसी तरह की दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा ये एक गंभीर विषय है। कटनी मुड़वारा स्टेशन पर स्थानीय रेल प्रशासन के रूप में तैनात के.के. दुबे ने बताया कि एसएफ के जवानों की नाराजगी को देखते हुए बोगियों के टॉयलेट को साफ करा कर समझाइश दी गई। इसके बाद तकरीबन दो घंटे विलंब से ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें