फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: पथरिया विधायक ने रुकवाई पुलिस की चालानी कार्रवाई; एएसपी से कहा- गरीब को बेवजह किया जा रहा परेशान

Sun, 02 Jul 2023 07:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

विधायक रामबाई ने एएसपी से कहा कि बारिश का मौसम है। महिलाएं और बच्चे बहुत सभी लोग हैं, यह तरीका ठीक नहीं है। इस तरह लोगों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। आप तुरंत ही यह चेकिंग रुकवाएं। इसके बाद एएसपी ने संबंधित अधिकारी को तुरंत जांच खत्म करने के निर्देश दिए। इसके बाद सभी वाहन चालक बिना चेकिंग के वहां से गुजरते रहे।
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान पहुंची पथरिया विधायक रामबाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी दबंग कार्यशैली को लेकर चर्चाओं में रहने वाली दमोह जिले की पथरिया की बीएसपी विधायक रामबाई सिंह परिहार एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने पथरिया पुलिस की ओर से की जा रही चालानी कार्रवाई का विरोध कर उसे रुकवाया। फिर एएसपी को फोन लगाकर कहा कि गरीब आदमी को बेवजह परेशान न किया जाए। उसके बाद चालानी कार्रवाई रोकी गई और वाहन चालक बिना चेकिंग के आगे की ओर रवाना हुए। विधायक रामबाई सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वाहन चेकिंग कर रही थी पथरिया पुलिस
जानकारी के मुताबिक, पथरिया पुलिस बेरखेड़ी गांव के पास वाहन चेकिंग कर रही थी और वाहन चालकों के दस्तावेज जांचे जा रहे थे। उनके दस्तावेजों में कमी या बाइक पर तीन लोग सवार थे, उनके चालान काटे जा रहे थे। इसी दौरान विधायक रामबाई सिंह परिहार वहां से गुजर रहीं थी। उन्होंने देखा कि पुलिस वाहनों की चेकिंग कर चालान काट रही है तो वह चेकिंग स्थल पर पहुंच गईं। उन्होंने तुरंत ही वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को वाहन चेकिंग बंद करने के निर्देश दिए और वाहन चालकों से कहा कि वे बिना रुके यहां से निकल जाएं, कोई जांच नहीं होगी।

विधायक बोलीं- इस प्रकार की चेकिंग गलत
पुलिस ने बताया कि यह रुटीन चेकिंग है तो विधायक ने कहा कि इस प्रकार की चेकिंग गलत है। विधायक ने एससपी को फोन लगाया और वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस अधिकारी की उनसे बात करवाई। इसके बाद उन्होंने फोन पर कहा कि कोई व्यक्ति किसी के यहां निधन होने पर मिट्टी में जा रहा है तो कोई मिट्टी से लौट रहा है। कोई दवाई लेकर खेत जा रहा है। कोई बीज लेकर आ रहा है। सभी स्थानीय और किसान लोग हैं। वे अपनी फसल की बोवनी के लिए खाद, बीज की व्यवस्था करने यहां से गुजर रहे हैं। उन्हें क्यों परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन


विधायक ने आगे कहा कि बारिश का मौसम है। महिलाएं और बच्चे बहुत सभी लोग हैं, यह तरीका ठीक नहीं है। इस तरह लोगों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। आप तुरंत ही यह चेकिंग रुकवाएं। इसके बाद एएसपी ने संबंधित अधिकारी को तुरंत जांच खत्म करने के निर्देश दिए। इसके बाद सभी वाहन चालक बिना चेकिंग के वहां से गुजरते रहे।

दरअसल, पथरिया विधायक रामबाई हमेशा अपने क्षेत्र के लोगों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहती हैं। उन्हें जब भी जानकारी लगती है कि उनकी विधानसभा के लोग किसी कार्रवाई को लेकर परेशान हैं तो वह तत्काल मौके पर पहुंच जाती हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें