फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna: भाई-बहन का रिश्ता कलंकित, दूर के भाई ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, चंद घंटों में पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 28 Jan 2023 10:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

मामला सतना जिले के सभापुर थाना क्षेत्र के पगार खुर्द का है। दूर के रिश्ते से भाई लगने वाले युवक ने नाबालिग बहन से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सतना से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। दूर के रिश्ते से भाई लगने वाले युवक ने नाबालिग बहन से दुष्कर्म किया। पुलिस ने 10 घंटों में ही उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला सतना जिले के सभापुर थाना क्षेत्र के पगार खुर्द का है। पीड़िता की उम्र 15 वर्ष बताई जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के परिजन मजदूरी करने गए थे। नाबालिग घर में अकेली थी और आंगन में बर्तन साफ कर रही थी। आरोपी ने सूनेपन का फायदा उठाया। वह घर में घुस आया और नाबालिग का मुंह दबाकर कमरे में ले गया और घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। इसके बाद वह भाग गया। 

नाबालिग ने घरवालों को सारी बात बताई। परिजनों के साथ वह थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल आरोपी की तलाश में टीम भेजी और 10 घंटों में ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें