फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: उसको शक था कि वह उसकी पत्नी से फोन पर बात करता है, मामला सुलझाने में एक ने दूसरे पर वार कर हत्या की

Tue, 23 Aug 2022 03:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के खापाभाट एरिया में दो भाईयों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। विवाद में एक भाई ने दूसरे पर डंडे से वार कर दिया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के खापाभाट एरिया में पत्नी से बात करने के संदेह पर ममेरे भाई को टोकना युवक को महंगा पड़ गया। आपस में बैठकर बात करते वक्त इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद ममेरे भाई ने युवक के सिर पर डंडे से वार कर दिया।

विज्ञापन


बता दें, घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। धरमटेकड़ी चौकी प्रभारी ने बताया, लहगडुआ निवासी देवीराम (30) पिता परसराम सरेवा को संदेह था कि गांव में रहने वाले उसके ममेरे भाई 25 साल के सागर पिता राजू वाडिवा उसकी पत्नी से अकेले में फोन पर बात करता है।

इस बात को लेकर देवीराम ने दो दिनों पूर्व आपत्ति दर्ज कराई थी। दोनों आपस में बैठकर बात कर रहे थे। इस बात को लेकर अचानक ही सागर भड़क गया और कमल कुसराम के घर के सामने विवाद करते हुए देवीराम के सिर पर डंडा उठाकर मार दिया।
विज्ञापन


घायल देवीराम आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार की सुबह देवीराम को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें