फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दगाबाज निकला प्रेमी, मांग में सिंदूर भरा, लिवइन सर्टिफिकेट बनवाया; बेटा होने पर कहा- तेरी जाति अलग...

Sat, 02 Mar 2024 03:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

Sehore Crime News: लिव इन में रहने के बाद प्रेमी ने प्रमिका को छोड़ दिया,अब वह एक महीने के बच्चे की मां है। जाति अलग होने के कारण प्रेमी ने युवती से शादी करने से मना कर दिया था। अब पीड़िता ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।    
विज्ञापन
युवती ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराया केस। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sehore Crime News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले एक युवती प्रेमी के धोखे का शिकार हो गई। प्रेमी ने युवती की मांग कें सिंदूर भरा, लिवइन सर्टिफिकेट बनवाया और फिर पत्नी की तरह साथ भी रखा। लेकिन, बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया। दगाबाज प्रेमी ने कहा कि तुम्हारी जाति अगल है, मैं शादी नहीं कर सकता। पीड़ित युवती एक बेटे की मां है, लेकिन उसका प्रेमी उसके छोड़कर चल गया है। अब पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला सीहोर जिले के भेरुन्दा का है। पीड़ित युवती ने भैरूंदा थाने में आरोपी प्रेमी सचिन के खिलार्फ दुष्कर्म और एसटीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। पीड़ित युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि 3 वर्ष पहले  उसकी पड़ोस में रहने वाले सचिन मीणा से दोस्ती हुई जो बाद में प्यार में बदल गई। दोनों के बीच फोन पर घंटों बातें होने लगी। करीब डेढ़ साल पहले युवक ने प्यार का इजहार करते हुए शादी करने की बात कही। इस पर युवती ने उससे (सचिन) कहा कि हमारी जाति अलग है। दोनों के घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं होंगे, लेकिन प्रेमी नहीं माना। 10 जनवरी 2022 को सचिन उसके घर आया और शादी का वादा कर उसके साथ जबरदस्ती सबंध बनाए। इसके बाद से यह सिलसिला लगातार जारी रहा।

लिव इन रिलेशनशिप का शपथ पत्र बनवाया
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि शादी की कहकर सचिन 28 मई 2022 उसे अपने साथ सीहोर ले गया। उसने लिव इन रिलेशनशिप का सर्टिफिकेट बनवाया और हम दोनों बुदनी में किराए पर कमरा लेकर रहने लगे। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो 16 अगस्त को 2023 को सचिन ने देवास जिले के खातेगांव ले जाकर शादी का शपथ पत्र तैयार कराया और रमगढ़ा मंदिर में मांग में सिंदूर भरकर शादी कर ली। इसके बाद वे फिर बुदनी में रहने लगे।   
विज्ञापन


मैं तुमसे कोर्ट मैरिज नहीं कर सकता, घर वाले नहीं मानेंगे
पीड़िता ने सचिन पर कोर्ट मैरिज का दबाव बनाया तो उसने कहा कि तुम अलग जाति से आती हो, इसलिए मैं शादी नहीं कर सकता। इसी बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। सात महीने की गर्भवती पीड़िता को सचिन छोड़कर चला गया। पीड़ित युवती ने उससे कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन बंद बताता रहा। आखिर, में परेशान होकर युवती वापस अपने गांव लौट आई। 6 जनवरी को उसने बेटे को जन्म दिया। प्रेमी के वापस नहीं आने की उम्मीद देख पीड़िता ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें